फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One arrested for forgery of 35 lakhs in name of getting government job

गोरखपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम कर चुका था 35 लाख की जालसाजी, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पर जालसाजी, आपराधिक साजिश और धमकी देने की धारा में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। मंगलवार की दोपहर बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
One arrested for forgery of 35 lakhs in name of getting government job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौवापार के चौबे टोला निवासी संदीप चौहान को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने सरैया करमा बाबा चौराहा से आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी पर जालसाजी, आपराधिक साजिश और धमकी देने की धारा में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। मंगलवार की दोपहर बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


 थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि संदीप ने तमाम लोगों से नौकरी व जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस को  अंजेंद्र शेखर यादव पुत्र रामजी निवासी रामजानकी नगर बशारतपुर थाना शाहपुर तथा सुधीर कुमार पुत्र मोतीचंद निवासी ग्राम बिलारी थाना चौरीचौरा द्वारा सूचना दी गई कि भौवापार निवासी संदीप चौहान सात लोगों से एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जमीन दिलाने के नाम पर भी लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त संदीप ने बताया कि हमने नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख हड़पा है। थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पैसा हड़प कर दो साल तक गायब रहा। इसने सात लाख सुधीर कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर तथा अजेंद्र से चार लाख रुपये जमीन दिलाने के नाम सहित सात लोगों से 35 लाख रुपये लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed