फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NSA recommends accused of kidnapping and killing Balaram

गोरखपुर: बलराम के अपहरण और हत्या के आरोपी पर एनएसए की संस्तुति, जानिए क्या है वजह

Sun, 14 Mar 2021 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Mar 2021 11:58 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट के एडवाइजरी बोर्ड ने मंजूरी देते हुए गृह विभाग को दिया निर्देश
  • गृह विभाग का आरोपी पर कार्रवाई से संबंधित पत्र जिला प्रशासन को मिला

विज्ञापन
NSA recommends accused of kidnapping and killing Balaram
बलराम हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव के पांचवीं के छात्र बलराम के अपहरण और हत्या के आरोपी अजय गुप्ता पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की संस्तुति हो गई है। हाईकोर्ट के एडवाइजरी बोर्ड ने इसे मंजूरी देते हुए गृह विभाग के सचिव को निर्देश भेजा है।

विज्ञापन


गृह विभाग की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। एडवाइजरी बोर्ड द्वारा हत्या और अपहरण के मुख्य आरोपी अजय गुप्ता पर एनएसए को मंजूरी के बाद अनंतिम रूप से तीन महीने के लिए निरुद्ध रखा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव निवासी महाजन गुप्ता का पांचवीं में पढ़ने वाला पुत्र बलराम 26 जुलाई 2020 को दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला। इसके बाद उसका अपरहण हो गया। बलराम के घरवालों के पास तीन बार फिरौती के लिए फोन आया था। पहले घरवालों ने इसे मजाक समझा था लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी कि इसी बीच उसकी हत्या कर फेंकी गई लाश मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस मामले में मुख्य आरोपियों अजय गुप्ता पर जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट पर छह जनवरी 2021 को एनएसए की कार्रवाई की थी। एनएसए लगाए जाए के बाद प्रकरण हाईकोर्ट की एडवाइजरी बोर्ड में गया था। बोर्ड ने बैठक कर आरोपी अजय गुप्ता पर लगाए गए एनएसए को मंजूर कर दिया। मंजूर करने के बाद शासन ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए एक पत्र गोरखपुर जिला प्रशासन को भेज दिया है।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आरोपी जेल से बाहर निकलने के लिए प्रयासरत थे। एनएसए लगने के बाद अब वे सफल नहीं हो पाएंगे। उन्हें जल्द से जल्द सजा मिल सके इसे लेकर प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed