{"_id":"60139eefa8deab1c9a03c661","slug":"nishad-party-national-president-dr-sanjay-met-family-of-victims-of-molested-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म और हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा
Fri, 29 Jan 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछुआ समुदाय की बेटी के साथ जघन्य अपराध हुआ है। इस संबंध में निषाद पार्टी ने व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के साथ ही संघर्ष किया है। इसी का परिणाम रहा कि आरोपी गिरफ्तार हुए। अब हमारी मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले और पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहीं।
विज्ञापन
डॉक्टर संजय निषाद महाराजगंज के एक इलाके में दुष्कर्म एवं हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई में निषाद पार्टी हर संभव मदद करेगी। मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्दी न्याय नहीं किया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उनके साथ निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद, राष्ट्रीय महासचिव अनिल निषाद, राष्ट्रीय संरक्षक मुरलीधर निषाद, जिलाध्यक्ष रामप्रीत निषाद, ईश्वर दयाल निषाद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन