फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder plan to man by woman for property with lover in gorakhpur

संपत्ति की लालच में प्रेमी के साथ मिलकर रची थी अधेड़ के हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 18 Jan 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
murder plan to man by woman for property with lover in gorakhpur
अचेत अवस्था में मिला था अधेड़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के कुसम्ही जंगल में गला रेतकर फेंके गए अधेड़ की पहचान करने के साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि रामगढ़ताल के गोपलापुर निवासी सुदामा यादव का गला रेतकर जंगल में फेंका गया था। आरोपियों की पहचान गोपलापुर निवासी गुड़िया, बेतियाहाता निवासी अर्जुन चौहान और रामगढ़ताल, दुर्गा मंदिर निवासी ऑटो चालक अमित साहनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली गुड़िया ने अपने प्रेमी अर्जुन और उसके दोस्त अमित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अर्जुन और अमित ने गला रेता था और सुदामा को मरा समझकर जंगल में फेंका था। उस दौरान तीनों नशे में धुत थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुदामा के होश आने के बाद पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार व सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर वारदात का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की सुबह सात बजे कुसम्ही जंगल में राहगीरों ने खून से लथपथ और अचेत पड़े अधेड़ के होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान और डेढ़ बीघा जमीन हड़पने के लिए की वारदात

पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। छानबीन पर पता चला कि सुदामा अकेले रहता है और पड़ोस में रहने वाली गुड़िया उसकी देखभाल करती थी। नौ जनवरी को सुदामा, गुड़िया, अर्जुन और ऑटो चालक अमित के साथ तरकुलहा देवी मंदिर गया था। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

गुड़िया ने पुलिस को बताया कि देखभाल के दौरान सुदामा से उसके संबंध हो गए थे। उसके परिवार में कोई नहीं था। एक बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। इसलिए मकान और डेढ़ बीघा जमीन हड़पने के लिए अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। नौ जनवरी को घूमने के बहाने ऑटो से वे लोग सुदामा को तरकुलहा देवी मंदिर ले गए। जहां शराब पीने के बाद सभी ने भोजन किया। लौटते समय सुदामा को बुढ़िया माई मंदिर दर्शन के बहाने कुसम्ही जंगल ले गए। शाम पांच बजे के करीब चाकू से गला रेतकर उसे ऑटो से नीचे फेंक दिया। उन्हें यकीन था कि सुदामा मर गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed