फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother murder by son who came out on bail in gorakhpur

कपूत की करतूत: एकलौते बेटे ने पीट- पीटकर ले ली मां की जान, नौ साल पहले भी इस वजह से जा चुका है जेल

Sat, 13 Nov 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

हत्यारे बेटे ने मां का सिर दीवार से लड़ाकर मार डाला। हालांकि घटना के दौरान आरोपी के दोनों बेटे व बहन मौजूद थे। 

विज्ञापन
mother murder by son who came out on bail in gorakhpur
पूछताछ करती पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बासूडीहा में शुक्रवार रात शराब के नशे में धूत होकर अभय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपनी मां कांति सिंह (66) को बुरी तरह मारा- पीटा। इसी दौरान आरोपी ने मां का सिर दिवार से टकरा दिया, जिससे मौके पर ही कांति की मौत हो गई। इस घटना के दौरान आरोपी और उसकी मां के अलावा घर में मृतका की विधवा पुत्री ममता और आरोपी के दोनों पुत्र रोहन (18) और आर्यन (14) मौजूद थे। घटना की सूचना रोहन ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद गगहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे गजपुर बाजार के सियर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
2013 में पत्नी सीमा सिंह को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में आरोपी अभय सिंह लगभग दो वर्ष जेल काट चुका है। आरोपी के साथ-साथ पिता स्व. रतन सिंह एवं मृतका कांति सिंह को भी जेल हुई थी। हालांकि बाद में ससुराल पक्ष ने मुकदमे में सुलहा कर लिया था। जिसके बाद आरोपी 2015 में जेल से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी पुत्र अभय सिंह के अलावा मृतका की तीन पुत्रियां आशा, उषा और ममता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। आशा और ममता विधवा हैं। विधवा ममता अपनी मां के घर रहकर गुजर बसर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed