{"_id":"617165743e0d0b704c6e813d","slug":"mother-kidnapped-her-own-son-together-with-her-lover-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे का कर लिया था अपहरण, ऐसे खुल गई पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे का कर लिया था अपहरण, ऐसे खुल गई पोल
Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
सार
चौरीचौरा पुलिस को मिले अहम सुराग, बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना, अपने ननिहाल में बालक के होने की पुख्ता खबर के बाद भेजी गई पुलिस टीम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। खबर है कि बच्चे को उसके ननिहाल में रखा गया है। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम को रवाना कर दिया गया है। वहीं आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामला चौरीचौरा के विश्वंभरपुर गांव का है। यहां बुधवार की सुबह धीरेंद्र गौड़ का बेटा अंशु घर के बाहर से लापता हो गया था। कुछ देर पहले उसे घरवालों ने खेलते हुए देखा था। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी खुद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला था कि धीरेंद्र का उसकी पत्नी से मनमुटाव है और वह साथ नहीं रहती है। पुलिस की टीमें जांच करना शुरू की तो पता चला कि चार वर्षीय बच्चे को उसकी मां ने अपने मायके भिजवा दिया है। उसका ही प्रेमी रामू कन्नौजिया उसे लेकर फरार हुआ था।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने ननिहाल के पास के थाने की मदद से बच्चे के होने की सूचना को पुख्ता कर लिया जिसके बाद टीमें रवाना कर दी गई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के बारे में कुछ जानकारियां मिली है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।