फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother kidnapped her own son together with her lover in Gorakhpur

गोरखपुर: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे का कर लिया था अपहरण, ऐसे खुल गई पोल

Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
सार

चौरीचौरा पुलिस को मिले अहम सुराग, बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना, अपने ननिहाल में बालक के होने की पुख्ता खबर के बाद भेजी गई पुलिस टीम।

विज्ञापन
Mother kidnapped her own son together with her lover in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही  पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। खबर है कि बच्चे को उसके ननिहाल में रखा गया है। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम को रवाना कर दिया गया है। वहीं आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मामला चौरीचौरा के विश्वंभरपुर गांव का है। यहां बुधवार की सुबह धीरेंद्र गौड़ का बेटा अंशु घर के बाहर से लापता हो गया था। कुछ देर पहले उसे घरवालों ने खेलते हुए देखा था। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी खुद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिल गए थे।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला था कि धीरेंद्र का उसकी पत्नी से मनमुटाव है और वह साथ नहीं रहती है। पुलिस की टीमें जांच करना शुरू की तो पता चला कि चार वर्षीय बच्चे को उसकी मां ने अपने मायके भिजवा दिया है। उसका ही प्रेमी रामू कन्नौजिया उसे लेकर फरार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने ननिहाल के पास के थाने की मदद से बच्चे के होने की सूचना को पुख्ता कर लिया जिसके बाद टीमें रवाना कर दी गई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के बारे में कुछ जानकारियां मिली है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed