फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother-daughter consumed poison due to alcohol habit of husband

यूपी: पति के इस आदत से परेशान होकर मां-बेटी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Fri, 27 Nov 2020 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter consumed poison due to alcohol habit of husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के बनगाई गांव में पति के शराब पीने के आदत से परेशान होकर निर्मला देवी (45) ने 18 साल की बेटी साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन


दोनों की हालत खराब होने पर घरवालों ने आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। दोनों की हालत मेडिकल कॉलेज में गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनगाई निवासी मोहनलाल गुप्ता की पत्नी ने बेटी संग आत्मघाती कदम उठाया है। निर्मला के मुताबिक, पति को शराब पीने का आदी है। प्रतिदिन वह शराब पीकर घर पहुंचता है और मारपीट भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह भी पत्नी निर्मला देवी ने पति मोहनलाल को शराब पीने से मना किया तो मोहनलाल पत्नी व बच्चों को पीटने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी व बड़ी बेटी रोशनी ने खेत में डालने के लिए घर में रखा कीटनाशक दवा खा लिया।


कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। मां-बेटी की बिगड़ती हालत देख आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, मोहनलाल घर से फरार हो गया है।

वहीं घटना की सूचना पाकर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में मां-बेटी से पूछताछ कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed