फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   molesting two girls in sahjanwa Gorakhpur

गोरखपुर: दिनदहाड़े दो युवतियों से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट का आरोप

Thu, 19 Aug 2021 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Aug 2021 09:13 PM IST
सार

बुधवार शाम को खेत से घर लौट रहीं थीं, तहरीर के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
molesting two girls in sahjanwa Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके में बुधवार की शाम खेत से घर लौट रहीं दो युवतियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव की 18 वर्षीय युवती बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपनी दो बहनों के साथ खेत से लौट रही थी। आरोप है कि इस बीच रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


बहनों के शोर मचाने पर युवक ने दूसरी युवती से भी छेड़खानी की और फरार हो गया। पीड़िता ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
वहीं गीडा इलाके के एक गांव में 20 साल की युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बुधवार को मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर उसे जातिसूचक शब्द भी बोला।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed