{"_id":"60a778b08ebc3e6ac0359e6d","slug":"miscreants-tried-to-kill-young-man-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: युवक की ईंट से सिर कूचकर बदमाशों ने की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: युवक की ईंट से सिर कूचकर बदमाशों ने की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 May 2021 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 02:39 PM IST
सार
मोबाइल और नगदी लूटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध कर रहे एक युवक के सिर को ईंट से कूंचकर हत्या करने की कोशिश की और नगदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवक किसी तरह भागकर जान बचाया और कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शहर के भीखमपुर रोड निवासी पंकज यादव गुरुवार की रात में करीब दस बजे अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनको घर से कुछ दूरी पर रोक लिया और पॉकेट में रखा नगदी लेने लगे।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर बदमाश ईंट से चेहरे पर वार करने लगे, जिससे आंख के पास गंभीर चोटे आई है। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बदमाशों ने ईंट से सिर कूंचकर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह वह भाग कर जाने बचाए। बदमाशों ने 35 सौ रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन