{"_id":"5ea9324db335334ea4582701","slug":"miscreants-attack-on-police-team-during-entering-bihar-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown in UP: बिहार से यूपी में घुस रहे लोगों को रोका तो पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lockdown in UP: बिहार से यूपी में घुस रहे लोगों को रोका तो पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार
Wed, 29 Apr 2020 01:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप देखते हुए लॉकडाउन की शुरुआत में ही यूपी-बिहार बार्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया था। यहां से किसी को गुजरने नहीं दिया जा रहा है। इसबीच मंगलवार देर रात कुछ मनबढ़ों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात धुसवा चेकपोस्ट पर सदर कोतवाली के दो सिपाही अनिल सिंह व रितेश सोनकर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक बुलेट पर तीन युवक गोपालगंज जनपद से आते हुए नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें वापस लौटने को कहा। इस बात से युवक नाराज हो गए और दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। किसी तरह सिपाहियों ने एक को पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सदर कोतवाल टीजे सिंह मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राणा विश्व विक्रम सिंह पुत्र अमृत सिंह निवासी ठठेरी गली राज होटल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।