फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor mother and her parents on police custody in killing newborn case in gorakhpur

नवजात की हत्या में नाबालिग मां, उसके माता-पिता हिरासत में, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sun, 23 Feb 2020 05:28 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Feb 2020 05:28 PM IST
सार

  • पुलिस की पूछताछ में बोली नाबालिग मां, गांव के युवक ने ही किया था दुष्कर्म
  • आरोपित दुष्कर्मी की तलाश में पुलिस टीम, भाई को भी थाने बुलाया गया

विज्ञापन
Minor mother and her parents on police custody in killing newborn case in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

आखिरकार घटना के 15 दिन बाद पुलिस को कर्त्तव्य बोध हुआ और शनिवार को पीपीगंज इलाके में किशोरी से दुष्कर्म कर उसे मां बनाने और नवजात की हत्या मामले में नाबालिग मां, उसके माता-पिता सहित पांच को हिरासत में ले लिया गया। खबर है कि नाबालिग मां ने दुष्कर्म करने वाले का नाम भी पुलिस को बता दिया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर नाबालिग ने पुलिस को बताया कि समाज के डर से बच्ची को साथ नहीं रख सकी। पैदा होने के अगले दिन ही उसे पटककर मार डाला था। हालांकि यह बात पुलिस को हजम नहीं हो रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को पीपीगंज थानेदार राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नवजात की हत्या कर पैदाइश छिपाने का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था। विवेचना कैंपियरगंज थानेदार को सौंपी गई थी मगर पुलिस इस प्रकरण में केस दर्ज करने के बाद खामोश बैठी हुई थी। अमर उजाला ने संवेदनशील मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। इसी का नतीजा रहा कि  पुलिस ने तेजी दिखाई और शनिवार को पीड़ित के गांव जाकर मामले से संबंधित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबसे कैंपियरगंज थाने में पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दो लोगों (किशोरी की दो चाची) को छोड़ दिया गया। नवजात की नाबालिग मां, उसके माता-पिता को कैंपियरगंज पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है।  इसके अलावा किशोरी के भाई को भी थाने पर बुलाया गया है। पुलिस ने नाबालिग मां का बयान लिया तो सच सामने आ गया। नाबालिग मां ने बताया कि गांव के एक युवक के घर उसका आना जाना था। उसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वह गर्भवती हो गई। बच्ची पैदा होने के अगले दिन उसकी हत्या कर दी।
 
नियमानुसार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। कोई भी कितना भी प्रभावशाली हो, कार्रवाई होगी। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जल्दी पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-  डॉ सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed