फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor girl molested by three people in sant kabir nagar

यूपी: किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 07:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 07:14 PM IST
सार

  • महुली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपने मौसा के गांव धनघटा क्षेत्र में रहने गई थी
  • पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया

 

विज्ञापन
minor girl molested by three people in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दस दिन पूर्व महुली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का धनघटा क्षेत्र के उसके मौसा के गांव से अहपरण कर उसके साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला, लेकिन ऐसा करने से मना करने पर उसे कहीं छिपा दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने अपने गांव के प्रधान समेत तीन आरोपियों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
महुली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी को धनघटा क्षेत्र के रहने वाले साढू के घर रहने भेजा था। बेटी अपनी मौसा- मौसी के घर पर रह रही थी। 27 अगस्त को साढू ने सूचना दिया कि उसकी बेटी नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बेटी की काफी खोज किए, लेकिन नहीं मिली। पीड़िता पिता ने आशंका जाहिर किया कि उसके गांव के रहने वाले तीन लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। मना करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेटी को छिपा दिया है।

पीड़ित पिता ने सोमवार की देर शाम तहरीर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के गांव के रहने वाले प्रधान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रधान समेत तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है। वैसे प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। अपहृत किशोरी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed