फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor boy skeleton found in sugarcane field at kushinagar

यूपी: 15 दिन से लापता बच्चे का खेत में मिला कंकाल, परिजनों ने ऐसे की पहचान

Mon, 02 Nov 2020 09:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Minor boy skeleton found in sugarcane field at kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठकुइयां के टोला लीलापट्टी से एक पखवारा पहले गायब हुए 10 वर्षीय बच्चे का कंकाल गांव के ही गन्ने के खेत में मिला है। मौके से बच्चे का कपड़ा भी मिला है।

विज्ञापन


कंकाल मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की तरफ से शिनाख्त होने के बाद कंकाल व बरामद सामान को सील कराकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम कठकुइयां के टोला लीलापट्टी निवासी मुन्ना प्रसाद का पुत्र अजय (10) बीते 19 अक्तूबर को गांव के काली मंदिर के पास से गायब हो गया था। दो दिन बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर जताया शक, वही निकला कातिल

परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका जताई थी। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर सोमवार को लीलापट्टी गांव के पश्चिम तरफ गन्ने के खेत से बच्चे का कंकाल बरामद किया गया। बगल में कपड़ा भी पड़ा था। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे और कपड़ा देखकर कंकाल गायब बच्चे अजय का होने की बात कही। परिजनों में चीख पुकार मच गई।

इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान महेंद्र कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को देते हुए मौके से मिले कंकाल व कपड़ों को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर यह कंकाल गायब बच्चे अजय का होने की बात कही है। इस मामले में आरोपी फूलकुंवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed