फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical dealer death case police waiting for forensic report in Gorakhpur

इस रिपोर्ट का इंतजार करना पुलिस को पड़ सकता है भारी, कहीं साक्ष्य से हाथ ना धो बैठे

Fri, 28 Feb 2020 11:11 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 11:11 AM IST
सार

  • हैंडवॉश रिपोर्ट के इंतजार में साक्ष्य से हाथ न धो बैठे पुलिस
  • कोतवाली इलाके में दवा कारोबारी सईद की हत्या का मामला
  • घर में ही लगी थी तीन गोली, ऐसे में हर एक शख्स पुलिस के लिए अहम

विज्ञापन
Medical dealer death case police waiting for forensic report in Gorakhpur
मृतक सईद अहमद। (File) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली इलाके के नखास स्थित घर में दवा कारोबारी सईद की तीन गोली लगने से मौत की गुत्थी सुलझाने की जगह कोतवाली पुलिस समय गवां रही है। ऐसे में खतरा है कि वह साक्ष्यों से ही न हाथ धो बैठे। जांच की जगह पुलिस सईद की मौत को आत्महत्या साबित करने में पूरा दिन गुजार दे रही है। जबकि घटना के समय घर में मौजूद हर एक शख्स संदेह के घेरे में होना चाहिए।
विज्ञापन


संभव है कि पुलिस का ढीला रवैया आरोपित को बच निकलने का मौका दे दे। साथ ही घर के सदस्यों और आसपास के लोगों का ब्रेन वॉश कर उन्हें उस वक्त की कहानी पर अडिग कर दिया जाए जो पुलिस की पहली पूछताछ में सामने आई थी। हालांकि अफसरों का यही कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्य से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

यह भी तो हो सकता है

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त दवा कारोबारी की मौत हुई थी, उस समय घर में बेटा अनस, उसका पूरा परिवार, दवा कारोबारी के भाई भी मौजूद थे। दो नौकर भी थे, जिनकी उम्र इतनी नहीं है कि पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर सके। अब ऐसे में सीधा सी बात है कि पुलिस उन घरवालों से अलग-अलग पूछताछ कर कहानी की कड़ी को जोड़कर जांच को पूरी करे।

मगर पुलिस ने अबतक इस दिशा में काम शुरू नहीं किया है। जब भी डीआईजी, एसएसपी और एसपी सिटी सख्ती करते हैं तो पुलिस थोड़ी सक्रिय होती है और बेटे, दोस्तों से पूछताछ करने के बाद फिर कारोबारी की आत्महत्या वाली कहानी पर लौट आती है। अफसर को भी हर संभव यह समझाने की कोशिश जारी है कि सईद ने खुदकुशी की।

गोली चलने पर बारूद के कण चलाने वाले के हाथ पर आ जाते हैं। सईद ने गोली चलाई थी या नहीं इसकी जांच के लिए ही पुलिस उनके हैंड वॉश रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर इस रिपोर्ट में बारूद की उपस्थिति मिलेगी तो पुलिस घटना को खुदकुशी साबित करने की कोशिश करेगी। लेकिन कोई खुद को तीन गोली मार ले यह संभव नहीं है। हो सकता है कि सईद को गोली मारने के बाद आत्महत्या साबित करने के लिए किसी ने उनके हाथ में बंदूक पकड़ाकर फायर किया हो।

हार्ट, लीवर सब पंचर फिर कैसे मारी सिर में गोली?

अगर पुलिस की ही सुनें तो वह दो अनुमान लगा रही है। पहला कि सीने में दो गोली मारने के बाद सईद ने कनपटी पर गोली मारी थी। ऐसे में यह यह समझ से परे है कि जिस शख्स ने अपने सीने पर दो गोली मारी जिससे उसका हार्ट और लीवर पंचर हो गया, क्या उसमें इतनी ताकत बचेगी कि वह तीसरी गोली अपनी कनपटी पर मारे।

इसके बाद चौथा फायर करने का भी प्रयास किया गया। यह गोली बंदूक की नली में फंसी मिली। दूसरा अनुमान है कि कनपटी पर गोली मारने के बाद सईद ने सीने पर गोली मारी। यह भी संभव नहीं दिखता। डॉक्टर खुद कहते है कि कनपटी पर गोली लगने के बाद ब्रेन डेड हो जाता है और उसके बाद इंसान कुछ नहीं कर सकता। फिर दो गोली सीने पर मारना और चौथी चलाने की कोशिश करना असंभव है।

हैंड वॉश रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed