{"_id":"5e5373788ebc3ef41261edd0","slug":"medical-dealer-death-case-interrogation-update-on-son-and-his-friend-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी मौत मामला: बेटे और दोस्तों से पूछताछ जारी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी मौत मामला: बेटे और दोस्तों से पूछताछ जारी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
Mon, 24 Feb 2020 12:25 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
दवा कारोबारी सईद की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए उनके बेटे अनस और उसके दोस्तों से पूछताछ रविवार को भी जारी रही। अभी पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए फोरेंसिक और अन्य नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कारोबारी की हत्या हुई है या उन्होंने खुदकुशी की थी।
कोतवाली के इस्माइलपुर निवासी दवा कारोबारी सईद की बीते 13 फरवरी की रात गोलियां लगने से मौत हो गई थी। उनके कमरे से जुड़े बाथरूम में शव मिला था। उनके सिर में एक और सीने में दो गोलियां लगी थीं। कारोबारी के पुत्र अनस और परिवार के अन्य लोग घटना के बाद से ही कह रहे थे कि सईद ने अवसाद में खुदकशी कर ली।
कोतवाली पुलिस भी काफी हद तक खुदकशी के दावे से सहमत थी। इसकी जानकारी होने पर डीआइजी ने सख्त रवैया अपनाया और एसपी सिटी को बुलाकर जानकारी ली तथा उन्हें खुद पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया। उसके बाद पुलिस भी घटना को हत्या मानकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से लिए गए फोरेंसिक और बैलिस्टिक नमूने तथा हैंड वास को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट लाने के लिए विशेष वाहक भेजा गया है।