{"_id":"5eba97d78ebc3e909f68ef96","slug":"married-woman-died-in-suspicious-condition-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में हुई विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में हुई विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Tue, 12 May 2020 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बभनान (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, बभनान (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 May 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगरघाट के मजरा सब्बनजोत की है। पुलिस ने घर के एक कमरे में छत की कुंडी से लटकती विवाहिता का शव नीचे उतारा। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूरे पांडे गांव निवासी मोहम्मद नियाज अली ने पुलिस को दी हुई तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी सफीकुननिशा (26) की शादी 19 अप्रैल-2018 को मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी सब्बनजोत थाना छपिया के साथ हुई।
उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज में कूलर और फ्रिज की मांग करने लगे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दुबई गए दामाद और समधी खर्चे के नाम पर बेटी को रुपये नहीं भेजते थे। पिता ने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर छपिया पुलिस ने देवर सुहेल, सास हसरतउन व ननद अलसाना के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है।