फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman died due to throat tightening case against four including husband

गोरखपुर: गला कसे जाने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस

Wed, 20 Oct 2021 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक चकिया निवासी राम सुंदर के बेटे राहुल त्रिपाठी का विवाह वर्ष 2019 में जौनपुर निवासी मधु के साथ हुआ था। दोनों का नौ माह का बेटा है। 17 अक्तूबर को मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
Married woman died due to throat tightening case against four including husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत के टोला चकिया गांव में 17 अक्तूबर को विवाहिता मधु की मौत गला कसे जाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता के भाई अंकुश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने मधु के पति राहुल तिवारी, देवर रोहित तिवारी, सास छोटी, ससुर रामसुंदर तिवारी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चकिया निवासी राम सुंदर के बेटे राहुल त्रिपाठी का विवाह वर्ष 2019 में जौनपुर निवासी मधु के साथ हुआ था। दोनों का नौ माह का बेटा है। 17 अक्तूबर को मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति राहुल ने पुलिस को बताया था कि मधु सुबह छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थीं। अचानक सीढ़ी पर पैर फिसल गया और गिर गईं। जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद तत्काल सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि मधु की मौत केंद्र पर पहुंचने से पहले हो गई थी। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मधु की गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। मधु के भाई कुशमौल, जौनुपर निवासी अंकुश शुक्ला ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि दहेज में तीन लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई अंकुर शुक्ल की तहरीर पर पति राहुल तिवारी, देवर रोहित तिवारी, सास छोटी, ससुर रामसुंदर तिवारी के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस ने आरोपित पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed