{"_id":"5e46ba3f8ebc3ee58f7f645a","slug":"married-woman-dead-in-suspicious-condition-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, पति और सास हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, पति और सास हिरासत में
Fri, 14 Feb 2020 08:48 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट इलाके के विशुनपुरा गांव निवासी संध्या दूबे (28) का शव बृहस्पतिवार की रात 11 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। घरवालों की सूचना पर तहसीलदार अमित सिंह और सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार की सुबह संध्या के ससुराल पहुंचे पिता सभाजीत पांडेय ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति संजीव दूबे और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए तहरीर में संतकबीरनगर के धनघटा के मुडाडीह निवासी सभाजीत पांडेय ने बताया कि उन्होंने बेटी संध्या की शादी पांच वर्ष पूर्व हरपुर बुदहट के विशुनपुरा निवासी संजीव दूबे से की थी। शादी के बाद से ही पति और सास दहेज के लिए संध्या को प्रताड़ित करने लगे। पति अक्सर दहेज के लिए उसे पीटता था।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल वालों ने संध्या की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया, ताकि पूरा मामला खुदकुशी का लगे। उधर, पति का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
संध्या की ढाई वर्ष की एक बेटी और छह माह का बेटा है। बच्चों को संध्या के पिता अपने साथ लेते गए। खजनी के सीओ योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।