फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First, a friendship was struck up via a dating app; later, money was extorted by threatening to file a rape case.

Gurugram News: पहले डेटिंग एप से दोस्ती, फिर दुष्कर्म केस की धमकी देकर रुपये लिए

Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
First, a friendship was struck up via a dating app; later, money was extorted by threatening to file a rape case.
कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये और लेने पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

नंबर गेम-95 लाख महिला के बैंक खाते में कराए फ्रीज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पहले ऑनलाइन एप के जरिये दोस्ती हुई, फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि इसी रिश्ते को हथियार बनाकर महिला ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी 50 हजार रुपये की मांग की। रकम लेने के लिए सेक्टर-47 के कॉफी हाउस पहुंची महिला को सदर थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये भी फ्रीज कराए हैं। आरोपी की पहचान सूर्यदीता दास (24) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में सुशांत लोक में रह रही थी। उसकी शिक्षा एमबीए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता करीब तीन साल पहले ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से आरोपी महिला के संपर्क में आया था। दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के बाद मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। आरोप है कि बाद में महिला ने शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार पैसों की मांग करने लगी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि महिला उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देती थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अब तक बैंक लेन-देन और नकद के माध्यम से करीब 90 लाख रुपये ले चुकी थी। इसके बावजूद वह लगातार और रकम की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

नोटों पर मिले पुलिस टीम के हस्ताक्षर
चार अक्तूबर को शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता को आरोपी द्वारा मांगी गई रकम देने के लिए कहा और पूरी कार्रवाई पर निगरानी रखने की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को सोहना रोड स्थित सेक्टर-47 के कॉफी हाउस में बुलाया था। जैसे ही महिला ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद लिए, पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान रकम बरामद हुई। नोटों में कुछ पर पुलिस टीम के पहले से किए गए हस्ताक्षर और शुरुआती अक्षर भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवती के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने उसके बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज कराए हैं। मामले में पुलिस लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। - नवीन कुमार, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed