फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case update Rumors flying about arrest of accused cops

मनीष हत्याकांड: आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी की उड़ती रही अफवाह, आत्मसमर्पण की सूचना पर मुस्तैद रही फोर्स

Tue, 12 Oct 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि राहुल दुबे और अन्य आरोपी पुलिसकर्मी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। उन्होंने एक अधिवक्ता से संपर्क भी किया है। भनक लगते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद फोर्स के साथ दीवानी कचहरी पहुंच गए।

विज्ञापन
Manish murder case update Rumors flying about arrest of accused cops
मनीष गुप्ता हत्याकांड के फरार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को अन्य चार आरोपियों के गिरफ्तारी की अफवाह उड़ती रही। देर रात तक आरोपियों के पुलिस के पास आने तक की बात सामने आई लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन


उधर, सोमवार की दोपहर में हत्यारोपी दारोगा राहुल दुबे, विजय यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव व आरक्षी प्रशांत के कोर्ट में आत्मसमर्पण की सूचना पर एसपी सिटी सोनम कुमार कैंट, रामगढ़ताल और खोराबार पुलिस के साथ दीवानी कचहरी पहुंच गए थे। पूरे परिसर की सघन तलाशी कराई गई। सीजेएम कोर्ट के बाहर भी सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि राहुल दुबे और अन्य आरोपी पुलिसकर्मी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। उन्होंने एक अधिवक्ता से संपर्क भी किया है। भनक लगते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद फोर्स के साथ दीवानी कचहरी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शाम पांच बजे के करीब आरोपितों के पुलिस की गिरफ्त में होने की अफवाह उड़ गई। चर्चा यहां तक थी कि आरोपी खुद ही एसएसपी आवास पहुंच गए है। जेल में भी इसकी सूचना पहुंच गई थी। चर्चा थी कि दो आरोपी पुलिस के पास आ गए है, अन्य दो के आने की सूचना है। इनके आने के बाद पुलिस सभी की गिरफ्तारी दिखा सकती है। हालांकि एसएसपी ने इससे इंकार किया है। उनकी मानें तो पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी जरूर है लेकिन अभी सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed