{"_id":"615477ad8ebc3e0de90f7400","slug":"manish-gupta-kanpur-businessman-murder-case-news-crime-branch-will-investigate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर कारोबारी मौत मामला: मनीष की मौत की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, गिरफ्तारी को दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर कारोबारी मौत मामला: मनीष की मौत की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, गिरफ्तारी को दबिश
Thu, 30 Sep 2021 09:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:11 AM IST
सार
आरोप है कि पिटाई से ही कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गोरखपुर आई मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कानूनी कार्रवाई और निलंबन की मांग भी रखी।
विज्ञापन
कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत का मामला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस में पुलिस की पिटाई से कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता (36 ) की मौत के मामले में दर्ज केस की विवेचना क्राइम ब्रांच करेगी। क्राइम ब्रांच को ही आरोपित निलंबित इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा और दरोगा विजय यादव की गिरफ्तारी में भी लगाया गया है। विवेचना की निगरानी एसपी क्राइम को दी गई है। फरार आरोपित पुलिस वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। खबर है कि निलंबित होने के बाद से ही पुलिसकर्मी मोबाइल बंद करके लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता सोमवार को तारामंडल रोड स्थित होटल कृष्णा पैलेस में गुरुग्राम के दो दोस्तों हरवीर सिंह व प्रदीप कुमार के साथ ठहरे थे। रात में 12 बजे के बाद रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, फलमंडी चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा, दरोगा विजय यादव व अन्य पुलिस वाले जांच करने पहुंचे। इस दौरान विवाद हुआ और पुलिस ने तीनों दोस्तों की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई। इस घटना के बाद गोरखपुर आईं मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कानूनी कार्रवाई और निलंबन की मांग रखी। मामला बढ़ा तो पुलिस ने इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही मीनाक्षी की तहरीर पर मंगलवार देर रात इंस्पेक्टर सहित आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पत्नी मानीं और कारोबारी का शव लेकर कानपुर चली गईं।
विज्ञापन
होटल कृष्णा पैलेस की सीसीटीवी फुटेज जब्त
कारोबारी की हत्या की जांच गोरखपुर पुलिस ने शुरू कर दी है। होटल कृष्णा पैलेस से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली गई है। होटल में प्रवेश करने, लिफ्ट, बरामदे की अलग-अलग फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही रामगढ़ताल थाना, मानसी अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच भी की जाएगी। पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि घटना सोमवार की रात कितने बजे हुई? फिर क्या-क्या हुआ? कारोबारी को पुलिस लेकर कहां-कहां गई?
विज्ञापन
कारोबारी के दोस्तों का मेडिकल भी कराया
हत्या का केस दर्ज करने के बाद गोरखपुर पुलिस ने कारोबारी के साथ होटल कृष्णा पैलेस के कमरे में ठहरे गुरुग्राम के हरवीर सिंह व प्रदीप कुमार का मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके बाद दोनों दोस्त गोरखपुर से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। दोस्तों का कहना है कि पुलिस जब भी पूछताछ या जांच के सिलसिले में बुलाएगी, वे आ जाएंगे। दोस्त मनीष गुप्ता की मौत से दुखी हैं। जांच-पड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। हर मौके पर खड़े रहेंगे। जो बयान दिया है, उससे पीछे नहीं हटेंगे।
केके राणा रामगढ़ताल के नए इंस्पेक्टर
गोंडा से नई तैनाती पर आए केके राणा को रामगढ़ताल का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के निलंबन से पद खाली था। अब केके राणा पर रामगढ़ताल पुलिस की छवि सुधारने की चुनौती है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस वालों पर दर्ज केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच लगी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोंडा से आए केके राणा को रामगढ़ताल का नया थानेदार बनाया है। पोस्टमार्टम में सिर पर रगड़ और हाथ में चोट के निशान आए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
केके राणा रामगढ़ताल के नए इंस्पेक्टर
गोंडा से नई तैनाती पर आए केके राणा को रामगढ़ताल का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के निलंबन से पद खाली था। अब केके राणा पर रामगढ़ताल पुलिस की छवि सुधारने की चुनौती है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस वालों पर दर्ज केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच लगी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोंडा से आए केके राणा को रामगढ़ताल का नया थानेदार बनाया है। पोस्टमार्टम में सिर पर रगड़ और हाथ में चोट के निशान आए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।