फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man thrown dirty clothes in outside of Doctor house in Gorakhpur

Coronavirus: डॉक्टर के घर के बाहर कपड़ा फेंकने वाला शख्स सीसीटीवी में कैद, लोगों को सता रही इस बात की चिंता

Tue, 07 Apr 2020 03:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Apr 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Man thrown dirty clothes in outside of Doctor house in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके की सूरजकुंड कॉलोनी और इलाहीबाग में एक युवक के घरों में कपड़ा फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। क्षेत्र के लोगों को संदेह है कि कोई कोरोना पीड़ित बीमारी को फैलाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़े को जलवा दिया है। युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पावर हाउस के पास के रहने वाले मनीष कुमार श्रीवास्तव दंत रोग के चिकित्सक हैं। मनीष कुमार की कार घर के सामने खड़ी रहती है। शनिवार की सुबह उनकी कार पर कपड़ा पड़ा मिला।
विज्ञापन


डॉक्टर मनीष ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो हरे रंग के कपड़े पहने साइकिल सवार युवक कपड़े फेंकता दिखा। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को हल्के से लेते हुए कपड़े को जलवा दिया। रविवार की सुबह भी कार पर एक कपड़ा फेंका गया था। सीसीटीवी कैमरे में फिर वही युवक कपड़ा फेंककर साइकिल से जाता दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला ने भी फेंके कपड़ें

इलाहीबाग कालोनी में भी इसी तरह की घटना हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में यहां एक महिला इसी तरह की हरकत करती नजर आ रही है। महिला ने कॉलोनी के तीन लोगों के घरों में कपड़ा फेंका है।

एक घर में लगे सीसी टीवी कैमरे में महिला की तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।सीओ कोतवाली डीपी सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed