फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man stop girl and trying to forcibly drag in car at Gorakhpur

यूपी: स्कूटी से जा रही युवती को जबरन रोककर कार में खींचने की कोशिश, सिपाही निलंबित

Tue, 15 Dec 2020 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
man stop girl and trying to forcibly drag in car at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

गोरखपुर के कैंट इलाके के हाईवे पर सुमित ढाबे के पास सोमवार देर शाम मनीष द्विवेदी नाम के युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूटी से जा रही युवती को रोककर जबरन कार में खींचने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे सिपाही ने भी आरोपी से दोस्ती की वजह से युवती से अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सिपाही मिथलेश को निलंबित कर दिया और जांच की जिम्मेदारी सीओ कैंट को सौंप दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तारामंडल इलाके की रहने वाली युवती पैडलेगंज के पास स्थित एक निजी फर्म में काम करती है। देर शाम वह ऑफिस से घर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। हाईवे पर सुमित ढाबा के पास जगन्नाथपुर निवासी मनीष द्विवेदी अपने साथियों के साथ खड़ा था।
विज्ञापन


आरोप है कि मनीष ने युवती को जबरन रोक लिया और खींचकर कार में बैठाने लगा। युवती के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे उसके ऑफिस के दो युवक रुक गए और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच पास में ड्यूटी कर रहा एक होमगार्ड मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवती के साथी ने कर ली थी पहचान

आरोप है पीआरवी के सिपाही मिथलेश ने मौके पर पहुंचते ही आरोपी युवक से हाथ मिलाते हए उसका हालचाल पूछा। इसके बाद युवती से अभद्रता की। इससे नाराज लोग सिपाही से उलझ गए। मामले की जानकारी मिलते ही कैंट इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में मामले की जानकारी आला अफसरों को हो गई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर मनीष द्विवेदी व अज्ञात पर छेड़खानी, जबरन रोकने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी के हिरासत में होने के कारण उसका पक्ष नहीं मिल पाया। कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

आरोपी युवक की पहचान युवती के साथ काम करने वाले युवक ने कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह रिटायर कस्टम कमिश्नर का बेटा है, लेकिन पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed