{"_id":"5e5fb91a8ebc3eeadd76aa15","slug":"man-sexul-assulted-to-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर किया हमला, केस दर्ज
Wed, 04 Mar 2020 07:50 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव की महिला ने पड़ोस के युवक पर चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने महिला के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना 27 फरवरी की रात की है। महिला ने मंगलवार को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित सोनू पर दुष्कर्म और हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति 27 फरवरी को लखनऊ स्थित एक रिश्तेदार के वहां गए थे। वह अपने तीन वर्ष के बच्चे के साथ घर में अकेली सोई थी। रात में 12 बजे वह पानी पीने के लिए घर से बाहर गई।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी पड़ोस का युवक सोनू आया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। आरोप है कि दुष्कर्म करने का विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से महिला के हाथ पर वार कर दिया।
विज्ञापन