फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed and five people injured due to fight for land dispute in gorakhpur

एक फीट जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, परिवारवालों के साथ मिलकर चचेरे भाई ने शख्स को उतारा मौत के घाट

Wed, 09 Sep 2020 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, झंगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Man killed and five people injured due to fight for land dispute in gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के गजाईकोल गांव में मंगलवार को एक फीट जमीन के विवाद में चचेरे भाई और उसके परिवार के लोगों ने जीयुत (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जीयुत बंगलूरू में रहकर पेंट पॉलिश का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान वह गांव लौटे थे। जीयुत और उनके चचेरे भाई रामकरन के बीच ग्राम सभा की आबादी की महज एक फीट जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह फिर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


रामकरन के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से जीयुत और उनके परिवारीजनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जीयुत व उनके पुत्र नागेंद्र, छोटू, बेटी पूजा, शैला तथा रीना को पीट कर घायल कर दिया। जीयुत गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते समय सहजनवां के पास जीयुत ने दम तोड़ दिया। एसपी नार्थ, सीओ चौरीचौरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जमीन को लेकर पंचायत भी हुई थी

करीब एक साल पहले जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच गांव के कई लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी। तब दोनों पक्षों को समझाकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी।
 
छह महीने पहले पुलिस के पास गया था मामला
छह महीने पहले दोनों पक्षों में इसी जमीन को लेकर मारपीट हो गई थी। तब मामला चौकी पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था और लेखपाल से पैमाइश कराने की सलाह दी थी, मगर बात नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed