{"_id":"617952ccf3f6ad40e6476905","slug":"man-found-dead-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: घर से निकले युवक का बाग में मिला शव, इस वजह से झेल रहा था तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धार्थनगर: घर से निकले युवक का बाग में मिला शव, इस वजह से झेल रहा था तनाव
Wed, 27 Oct 2021 06:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
बांसी क्षेत्र के खरचौला गांव के बाग की घटना, हरिद्वार गांव का था युवक, पत्नी से तलाक होने और दूसरी शादी न हो पाने से तनाव में था दयाराम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के खरचौला गांव के बाग में बुधवार सुबह युवक का शव पेड़ के पास पाया गया। परिजनों का कहना है कि युवक को धमकी मिल रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खरचौला गांव के पास बुधवार सुबह बाग में टहलने गए ग्रामीण एक पेड़ के पास युवक का शव देखा। उन्होंने उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना फैलते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। मृत युवक की पहचान बगल के गांव हरिद्वार निवासी दयाराम (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि शव के गले में रस्सी का फंदा था और पेड़ की डाल से बंधा था, लेकिन पैर जमीन पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
दाहिने पैर में चप्पल आधा निकली थी, जबकि बायां पैर मुड़ा हुआ था। मृतक के भाई राजाराम का कहना है कि शव जमीन पर पड़ा था। हम लोगों में किसी ने भी उसे पेड़ उतारा नहीं था। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ माह बाद दयाराम से पत्नी ने तलाक ले लिया था। कुछ दिनों पूर्व दूसरी शादी तय हुई तो एक बिचौलिए ने विवाह कराने के नाम पर बहुत रुपये हड़प लिए और उस लड़की की शादी दूसरे के साथ हो गई।
यह जानकारी होने के बाद से दयाराम काफी परेशान थे। उन्हें धमकी भी मिल रही थी। मंगलवार रात 10 बजे के करीब खाना खाने के बाद दयाराम घर से मोबाइल फोन लेकर बाहर निकले थे। फिर वापस नहीं लौटे।