फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man committed suicide in home at basti

बस्ती: पकौड़ा बनाने को कहकर निकले शख्स की लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में बताई हैरान करने वाली वजह

Sun, 05 Apr 2020 01:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Man committed suicide in home at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से पकौड़ा बनाने को कहकर कसरत करने निकले पति की कमरे में रस्सी से लटकती लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


यह मामला रुधौली सर्किल के थाना लालगंज अन्तर्गत महादेवा बाजार का है। रविवार सुबह पौने दस बजे 55 वर्षीय पान व्यवसाई तुलाराम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तुलाराम मूलरूप से पास के धुसनाखोर थाना लालगंज के निवासी थे। जो कि महादेवा बाजार में पान की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह महादेवा में स्थित अपने निजी मकान में रोज की तरह सुबह स्नान व पूजा पाठ करके पत्नी कमला से बोले कि पकौड़ी बनाओ, हम व्यायाम करके आते हैं। मकान के बाहर वाले कमरे में जब लगभग एक घंटे होने के बाद भी वह नहीं आए, तो पत्नी ने कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देेखने से पहले ही हो चुकी थी मौत

कमरे की छत की कुंडी में पति का शव लटका हुआ था। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया, आवाज सुनकर परिवार के लोग भी दौड़ पड़े। शोर सुनकर धीरे-धीरे पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोग रस्सी काट कर नीचे उतारे लेकिन तब तक सांसे थम चुकी थीं।

तुलाराम की पत्नी कमला व चार पुत्र वेद प्रकाश 25 वर्ष, विजय प्रकाश 23 वर्ष, सत्य प्रकाश 20 वर्ष, देव प्रकाश 14 वर्ष व बहु रीता के अलावा उनके दो पौत्र रीता व रौनक का रोकर बुरा हाल है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कस्बे में अपने निजी मकान में छत की कुंडी से लटका हुआ शव पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।  

जांघ पर लिखा था सुसाइट नोट
तुलाराम ने अपनी बाएं जांघ पर सुसाइड नोट लिखा था। उसने लिखा था कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें परिवार का कोई दोष नहीं है। मैं अपने जीवन से ऊब गया हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed