{"_id":"60f81f1f8ebc3e68032fd6b8","slug":"man-arrested-for-false-conspiracy-to-kidnap-in-greed-of-money-from-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घरवालों से रुपये पाने के लालच में रची थी अपहरण की झूठी साजिश, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: घरवालों से रुपये पाने के लालच में रची थी अपहरण की झूठी साजिश, गिरफ्तार
Wed, 21 Jul 2021 06:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:50 PM IST
सार
शाहपुर इलाके में मंगलवार को अपहरण की खबर पाते ही पुलिस ने दर्ज कर लिया था केस, अपहृत युवक को पकड़ने पर पता चला उसने ही रची थी झूठी साजिश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर इलाके के कलकत्ता रेलवे कॉलोनी से मंगलवार को गायब हुए राजेंद्र गौड़ ने घरवालों से रुपये पाने के लालच में खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ अपहरण की साजिश रचना, झूठी सूचना देने और धमकी देने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह के मुताबिक, शाहपुर इलाके के कलकत्ता रेलवे कॉलोनी निवासी सत्यनारायण लाल रेलवे कर्ममचारी है। उनके पुत्र राजेंद्र गौड़ मंगलवार को रहस्यमय हाल में लापता हो गए थे। पुलिस को उनके अपहरण की सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान राजेंद्र गौड़ पर ही शक हो गया। बुधवार को पुलिस ने उसे शाहपुर इलाके में एक मकान से पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि उसे रुपये की जरूरत थी और घरवाले देने को तैयार नहीं थे। उसे लगा कि इस तरह से वह घर से आसानी से रुपये पा सकता है। इसी वजह से उसने फर्जी अपहरण की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर राजेंद्र को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है।