{"_id":"61e7c170433a6865ba63e164","slug":"maharashtra-police-caught-forgery-railway-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जालसाजी करने वाले रेलकर्मी को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा, ऐसे हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: जालसाजी करने वाले रेलकर्मी को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा, ऐसे हुआ भंडाफोड़
Wed, 19 Jan 2022 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:14 PM IST
सार
थानेदार शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से आई पुलिस जालसाजी के आरोपित राकेश को गिरफ्तार की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले रेलकर्मी राकेश कौलेंद्र कुमार को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर पुलिस की मदद से उसे शाहपुर इलाके के गायत्रीपुरम स्थित उसके आवास के पास से पकड़ा है। पुलिस आरोपित को सीजीएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राकेश कौलेंद्र कुमार वेस्टर्न रेलवे बसई गुजरात का कर्मचारी है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर थाने में जालसाजी व अमानत में खयानत का केस दर्ज है। जनवरी 2021 से ही वह फरार चल रहा था। नौकरी दिलाने के नाम पर पालघर के कई लोगों से रुपये हड़पने के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात में ही वह महाराष्ट्र से गोरखपुर आया था।
विज्ञापन
जानकारी होने पर महाराष्ट्र पुलिस की टीम भी आ गई। टीम ने शाहपुर थाने की पुलिस की मदद से आरोपी को उसके घर के पास से मंगलवार सुबह पकड़ लिया। थानेदार शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से आई पुलिस जालसाजी के आरोपित राकेश को गिरफ्तार की है।
विज्ञापन