{"_id":"6007e5b08ebc3e34062444ae","slug":"lover-arrested-for-lady-friend-murder-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजकुमारी हत्या मामला: झगडे़ के दौरान गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजकुमारी हत्या मामला: झगडे़ के दौरान गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Jan 2021 01:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बांसगांव (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बांसगांव (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के भुसवल खुर्द गांव निवासी राजकुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि झगडे़ के दौरान उसने गला दबाकर राजकुमारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर मुकेश के भाई को भी हिरासत में लिया था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह नौ बजे राजकुमारी पत्नी जितेंद्र घास काटने खेत की ओर गई थी। 11 बजे उसका शव मिला था। प्रथमदृष्टया ही गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई थी। घटना वाली शाम एसएसपी जोगेंद्र कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे। जांच की गई तो पता चला कि गांव के मुकेश से राजकुमारी के नजदीकी संबंध थे। आरोपी ने ही राजकुमारी को खेत की ओर बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

हैदराबाद से हाल ही लौटा है आरोपी मुकेश
पुलिस के मुताबिक, मुकेश शराब के नशे में धुत था। उसने गला दबाकर राजकुमारी की हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसका भाई भी वहां पर पहुंच गया था। राजकुमारी की बेटी ने भी मुकेश पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई थी। पति ने भी तहरीर देकर मुकेश पर ही आरोप लगाया था। आरोपी मुकेश के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल से पुलिस को यह पता चला कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी।
आरोपी मुकेश हैदराबाद में रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करता था। दस दिन पहले ही वह घर लौटा था। पुलिस ने जो कॉल डिटेल हासिल की है, उसमें पता चला है कि हैदराबाद में रहने के दौरान भी उसकी फोन पर राजकुमारी से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि राजकुमारी के पति को दोनों के संबंध पर शक होने के बाद ही मुकेश हैदराबाद गया था।