{"_id":"6296f163bee8972ecc763d51","slug":"inspector-and-four-constables-suspended-after-shopkeeper-beaten-up-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: कोल्ड ड्रिंक का रुपया मांगने पर दुकानदार को पीटा, दरोगा और चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP Crime: कोल्ड ड्रिंक का रुपया मांगने पर दुकानदार को पीटा, दरोगा और चार सिपाही निलंबित
Wed, 01 Jun 2022 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:26 AM IST
सार
एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस वालों पर पिटाई का आरोप लगने पर सीओ कैंट को जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एक दरोगा और चार सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। विभागयी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसमी जंगल में स्थित वन पार्क कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक का रुपया मांगने पर दुकानदार की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा और चार सिपाहियों ने रुपया मांगने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मामला संज्ञान में आते हैं एसएसपी ने दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के मथुरवा गांव निवासी धीरज यादव कुसम्ही जंगल के विनोद वन पार्क में कैंटीन चलाते हैं। सोमवार सुबह 10.30 बजे थाने के दरोगा राधेश्याम सेहरा कैंटीन पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पिया। दुकानदार ने रुपया मांगा तो धमकी देते हुए चले गए थे।
आरोप है कि उसी दिन शाम पांच बजे खोराबार थाने में तैनात सिपाही धीरज, अजय, गुलशन और नादिर अली कैंटीन पर पहुंचे और धांधली करने का आरोप लगाते हुए रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
पुलिस वालों की हरकतों से परेशान धीरज ने मंगलवार को आला अफसरों को सूचना देने के साथ ही खोराबार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंप दी। मंगलवार की देर शाम जांच रिपोर्ट आते ही एसएसपी ने सभी आरोपी पुलिसवालों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया।