{"_id":"60dafad48ebc3ee2215b52da","slug":"husband-killed-wife-in-doubt-of-extra-marital-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, सिर पर डंडा मारकर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, सिर पर डंडा मारकर ले ली जान
Tue, 29 Jun 2021 05:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:52 PM IST
सार
चरित्र को लेकर शक की वजह से आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को सुबह कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां शक के कारण पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। वारदात मंगलवार सुबह की है। सूचना पर सोनहा थाने की पुलिस तेनुआ असनहरा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में मृत के भाई राम बहोरे निवासी सोनबरसा थाना खोडारे जनपद गोंडा ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तेनुआ असनहरा में श्याम सुंदर के साथ उसकी बहन सुनीता की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। गांव वालों के अनुसार पति पत्नी पर शक करता था। एकलौते श्याम सुंदर की चार बेटी एक बेटा है। घर में अब बाप-मां कोई नहीं है। श्याम सुंदर की थोड़ी खेती है, जिसके सहारे उसका परिवार चलता है।
विज्ञापन
वह खुद घुमक्कड़ टाइप का है और घर से कई कई दिन गायब रहता है। लोग बताते हैं कि घर आने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी वह कहीं से घर आया और इसे लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। सुबह तैश में आकर उसने मोटे डंडे से सुनीता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
सीओ धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपित श्याम सुंदर की तलाश की जा रही है। वह पत्नी सुनीता पर शक करता था। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद होता था। मंगलवार को सुबह भी विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना हुई।