फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed his wife with ax attack in gorakhpur

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

Mon, 02 Nov 2020 07:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife with ax attack in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के अमवा गांव के दौलतपुर टोला में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी तेतरी देवी (35) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद घरवाले अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे थे कि इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति रविंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बेटी का कहना है कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से वह अक्सर गुस्से में आकर हिंसक हो जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविंद्र निषाद इलेक्ट्रीशियन है, जबकि पत्नी तेतरी देवी चौराहे पर किराना की दुकान चलाती थीं। आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब दोनों के बीच में एक बार फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से तेतरी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को गिरता देख बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव घर लाया गया और परिजन अंत्येष्टि की तैयारी में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

सूचना मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर चिलुआताल नीरज राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को पकड़ लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेतरी की चार बेटियां व एक बेटा है।


एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने कहा कि पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed