{"_id":"5f9f94c74ba29279be458c71","slug":"husband-killed-his-wife-with-ax-attack-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात
Mon, 02 Nov 2020 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के अमवा गांव के दौलतपुर टोला में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी तेतरी देवी (35) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद घरवाले अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे थे कि इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति रविंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बेटी का कहना है कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से वह अक्सर गुस्से में आकर हिंसक हो जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविंद्र निषाद इलेक्ट्रीशियन है, जबकि पत्नी तेतरी देवी चौराहे पर किराना की दुकान चलाती थीं। आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब दोनों के बीच में एक बार फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से तेतरी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं।
विज्ञापन
मां को गिरता देख बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव घर लाया गया और परिजन अंत्येष्टि की तैयारी में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर चिलुआताल नीरज राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को पकड़ लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेतरी की चार बेटियां व एक बेटा है।
एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने कहा कि पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।