{"_id":"6127921df7a9ad1c055b237c","slug":"husband-drank-poison-himself-after-killing-wife-and-three-sons-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में पति ने पत्नी और तीन बेटों की हत्या कर पी लिया जहर, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कुशीनगर में पति ने पत्नी और तीन बेटों की हत्या कर पी लिया जहर, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 26 Aug 2021 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:11 PM IST
सार
पति की हालत नाजुक, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर, नशे का आदी बताया जा रहा युवक, घर में अक्सर होता था झगड़ा।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कसयाथानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के गोपाल टोला निवासी एक युवक ने पत्नी और तीन बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर पी लिया। घटना बुधवार की देर रात की है, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को गुरुवार दोपहर के बाद हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी, सीओ और एसओ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला और उसके तीनों बच्चों के शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल भेजवाया, डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के गोपाल टोला निवासी जितेंद्र कुशवाहा (35) राजमिस्त्री का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गया था। वह बुधवार की देर शाम पत्नी के साथ घर आया था। रात में सोते समय जितेंद्र ने पत्नी लीलावती (31), बेटे आकाश (8), विकास (6), निखिल (4) की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
अपाहिज मां ने देखा शव
अन्य दोनों बेटों के साथ रहने वाले उसकी 65 वर्षीय लकवाग्रस्त मां राजपति देवी गुरुवार दोपहर को हालचाल लेने पहुंचीं तो तब घटना की जानकारी हुई। अंदर खून से सने पड़े लीलावती, आकाश, विकास और निखिल का शव देखकर दंग रह गईं। राजपति ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उनमें से किसी ने पुलिस को सूचना दी।
एसओ ने बताया कि पत्नी के मायकेवालों से पुलिस तहरीर लेने की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से पता चला है कि जितेंद्र नशे का आदी है, जिसे लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता रहता था।
इसके बाद एसपी सचिंद्र पटेल, सीओ पीयूषकांत राय और एसओ अखिलेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। महिला और उसके तीनों बेटों के शव का पंचनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके के लोग भी पहुंचे हैं।
एसओ ने बताया कि पत्नी के मायकेवालों से पुलिस तहरीर लेने की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से पता चला है कि जितेंद्र नशे का आदी है, जिसे लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता रहता था।