फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband beat pregnant wife to death with hockey in maharajganj

यूपी: गर्भवती पत्नी को हॉकी से पीट-पीटकर पति ने उतारा मौत के घाट, मासूम बेटा देखता रहा पिता की हैवानियत

Tue, 31 Aug 2021 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 06:15 PM IST
सार

दहेज को लेकर अक्सर करता रहता था विवाद, मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
 

विज्ञापन
Husband beat pregnant wife to death with hockey in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भगवतनगर परसिया के बसहिया टोले पर पति ने रिश्ते को कलंकित करते हुए गर्भवती पत्नी को मामूली से विवाद में हॉकी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के बसहिया निवासी संतोष का विवाह 2016 में पिपरा तहसीलदार निवासी हरीराम की बेटी सरोज 24 के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से संतोष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। सोमवार की देर रात में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मामूली विवाद होने पर पति ने हॉकी से पीट-पीटकर गर्भवती पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन


पत्नी के मौत के बाद शव के पास काफी देर तक बैठा रहा। जिसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो सूचना मायका पक्ष के लोगों को दी। सूचना मिलते ही पिता के साथ काफी संख्या में लोग पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। आरोपी का एक बेटा अंकुश (4) है। मां की मौत के बाद शव को मासूम एकटक निहारता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, ग्राम प्रधान चरन सिंह, पूर्व प्रधान बबलू गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी संतोष के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed