फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Historysheeter killed by brick in basti

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मां ने कहा- ईंट से कूचकर हुई हत्या

Wed, 03 Jun 2020 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, वाल्टरगंज (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, वाल्टरगंज (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 04:40 PM IST
सार

  • शनिवार को साइकिल से निकला था, रात 11 बजे लहूलुहान पड़ा मिला था
  • सल्टौआ के प्रदीप पर दर्ज हैं कई केस
  • मां के अनुसार कुछ लोगों ने ईंट से कूचकर कर दी हत्या

विज्ञापन
Historysheeter killed by brick in basti
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र क सल्टौआ निवासी राकेश उर्फ प्रदीप (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सोनहा थाने का हिस्ट्रीशीटर था, उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को देर रात गांव के पास सड़क पर राकेश लहूलुहान हालत में परिजनों को मिला था।
विज्ञापन


इस दौरान उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उसे गोरखपुर ले जाने के लिए घर ले गए जहां बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर पर ही राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस ने खून से सना ईंट बरामद किया है।

 
मृतक की मां राजपति का आरोप है कि शनिवार को शाम करीब सात बजे राकेश घर से साइकिल लेकर निकला था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे मारा पीटा और घर से तीन सौ मीटर दूर सड़क पर लहूलुहान छोड़कर भाग गए। उसकी साइकिल भी गायब थी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed