फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter Prince arrested in police encounter at Gorakhpur

गोरखपुर में मुठभेड़: पुलिस एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर प्रिंस के पैर में लगी गोली, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 08:34 PM IST
सार

28 साल की उम्र में प्रिंस पर 25 केस दर्ज हैं। घायल होने के बावजूद चेहरे पर नहीं दिखी शिकन, पुलिस ने अभिरक्षा में जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
 

विज्ञापन
History sheeter Prince arrested in police encounter at Gorakhpur
हिस्ट्रीशीटर प्रिंस के पैर लगी गोली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहां के पास सोमवार रात करीब दो बजे मुठभेड़ में सहजनवां थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान सहजनवां के अरविंद यादव और शिव प्रताप यादव के रूप में हुई है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन

 
आरोपी के पास से पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल, कारतूस, खोखा और बाइक बरामद की है। खोराबार पुलिस ने सहजनवां इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय की तहरीर पर आरोपियों पर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। मलहम पट्टी के बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, सोमवार रात इंस्पेक्टर खोराबार तथा स्वाट टीम को आरटी सेट के जरिए सूचना मिली की एक बाइक पर सवार तीन बदमाश सहजनवां से कुशीनगर की तरफ भाग रहे हैं। जिसका पीछा प्रभारी निरीक्षक सहजनवां कर रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खोराबार स्वाट टीम को साथ लेकर फोरलेन फ्लाई ओवर, रामनगर कड़जहां के पास गोरखपुर जाने वाले कट पर इंतजार करने लगे तथा एक अन्य टीम को गोरखपुर-देवरिया रोड पर फोरलेन से उतरने वाली सड़क के तिराहे पर बैरिकेडिंग लगा कर सतर्क रहने के लिए कहा गया। कुछ ही समय में हाईवे पर एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए, रोकने का प्रयास किया गया तो वे फोरलेन से उतर कर गोरखपुर जाने वाली सड़क पर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने स्वाट टीम को देखकर बाइक चालक तिराहे से बाए अंडरपास की तरफ भागना चाहा लेकिन बारिश होने के कारण गाड़ी फिसल गई और तीनों गिर गए। वहां से उठकर बदमाश चिल्लाए, हम लोगों को पुलिस ने घेर लिया है, मारो सभी को कोई बचने न पाए और फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रिंस पांडेय के दाहिने पैर में गोली लग गई। लेकिन दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सहजनवां, डोहरिया निवासी प्रिंस पांडेय की तलाशी ली गई तो एक पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ।

 

ईंट भट्ठे पर मांगी थी रंगदारी

प्रिंस ने ही अपने दो साथियों शिवप्रताप और अरविंद के साथ आठ जून की रात नरौली ईंट भट्ठे पर जाकर रंगदारी मांगी थी और रुपये ना देने पर भट्ठा मालिक के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए वहां पर हवाई फायर किया और भट्ठे पर खड़ी जेसीबी, बाइक व अन्य सामानों को तोड़ा था। इस मामले में सहजनवां थाने में केस दर्ज किया गया था।

गोरखपुर के अलावा, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया में दर्ज हैं 22 मुकदमे
प्रिंस पांडेय पर गोरखपुर के अलावा, बस्ती, संतकबीरनगर और देवरिया में पहले से 22 मुकदमे दर्ज है। संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाने में 2008 में हत्या की कोशिश, 7सीएलए, 2020 में उसी थाने में आर्म्स एक्ट, खजनी में 2008 में लूट, गगहा में उसी साल लूट, सहजनवां में लूट, 2009 में सहजनवां थाने में गुंडा एक्ट, 2010 में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, 2011 में सहजनवां थाने में हत्या की कोशिश, 2012 में आर्म्स एक्ट, 2014 में बस्ती के मुंडेरवा थाने में लूट, 2015 में इसी थाने में लूट, बस्ती के कप्तानगंज थाने में लूट और आपराधिक साजिश, संतकबीरनगर के महुली थाने में 2015 में लूट, आपराधिक साजिश, शाहपुर थाने में हत्या, 2017 में फिर शाहपुर थाने में लूट, देवरिया के गौरीबाजार थाने में 2014 में गैंगस्टर एक्ट, गौरीबाजार थाने में 2013 में लूट, इसी थाने में हत्या की कोशिश, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, 2020 में देवरिया के भलुवनी थाने में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed