फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Shot cloth trader and looted bag full of money

गोरखपुर : कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटा, बदमाश फरार

Wed, 27 Oct 2021 09:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 09:22 AM IST
सार

बाइक सवार 4 बदमाशों ने की वारदात। खजनी इलाके में हुई घटना। तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गईं।

विज्ञापन
Gorakhpur: Shot cloth trader and looted bag full of money
घायल कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके में मंगलवार की रात रुपये की वसूली करके लौट रहे कपड़ा व्यापारी सदरुद्दीन अंसारी को गोली मारकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट सनसनी फैला दी। बैग में डेढ़ लाख से 2 लाख के बीच रकम बताई जा रही है। दाहिने पैर के जांघ में गोली लगते ही व्यापारी गिर गए और बदमाश रकम लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यापारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पाते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी है। उधर, घायल के बड़े भाई निजामुद्दीन ने खजनी थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबग निवासी सदरुद्दीन अंसारी की पांडेहाता में कपड़े की दुकान है। वह कपड़े के थोक व्यापारी हैं और ग्रामीण इलाके के कई छोटे व्यापारी उनके वहां से कपड़े ले जाते हैं। मंगलवार को रुपयों की वसूली करने के लिए सिकरीगंज इलाके में गए थे। बिक्री के करीब 1.5 से दो  लाख लेकर वह बाइक से ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है रास्ते में खजनी इलाके के छताईपुर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश ओवरटेक करके व्यापारी को रोक लिए। व्यापारी अभी कुछ समझ पाते इसके पहले ही बदमाशों ने बैग छीनना शुरू कर दिया। व्यापारी ने बैग छीनने से रोका तो बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही व्यापारी गिर पड़े और उनका बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। बैग में कितनी रकम थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है व्यापारी के मुताबिक, बैग में डेढ़ से दो  लाख से ज्यादा की रकम बैग में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद भाई को दी थी सूचना
पुलिस को दिए गए तहरीर में बड़े भाई निजामुद्दीन ने बताया उनके भाई वसूली करने के लिए गए थे। रात करीब 8:00 बजे उनका फोन आया और बताएं कि बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश
पुलिस जिन जिन दुकानों पर सदरूद्दीन वसूली के लिए गए थे उसमें से ऐसे दुकान की तलाश कर रही है जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हो या फिर उसके आसपास लगे हो। पुलिस को आशंका है कि बदमाश पहले से पीछे लग गए थे और सुनसान जगह देखने के बाद वारदात को अंजाम दिए हैं।

सिकरीगंज में भाई और भतीजा दावत में हुए थे शामिल
बड़े भाई निजामुद्दीन ने बताया है कि छोटा भाई मंगलवार की सुबह 11:00 बजे की वसूली के लिए निकल गए थे। सिकरीगंज में एक दावत भी थी जिसमें निजामुद्दीन और उनका भतीजा शामिल हुआ था लेकिन सदरूद्दीन हरनहीं में एक व्यापारी से रुपए लेने की बात कह कर अकेले निकल गए थे।


एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। व्यापारी ने बैंक में डेढ़ से 2 लाख होने की जानकारी दी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं, जल्दी बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed