फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police still could not expose loot of gold

गोरखपुर: 21 दिन-चार टीमें, फिर भी नहीं हो सका सोने की लूट का पर्दाफाश

Fri, 20 Aug 2021 08:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 08:36 PM IST
सार

कैंपियरगंज इलाके में 30 जुलाई को स्वर्ण व्यापारी से हुई थी नौ लाख रुपये के सोने की लूट, एडीजी जोन ने मौके पर जाकर की थी जांच और दिया था जल्द पर्दाफाश का निर्देश।

विज्ञापन
Gorakhpur Police still could not expose loot of gold
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के धानी-फरेंदा मार्ग पर सिद्धार्थनगर के स्वर्ण व्यापारी अरविंद नाथ वर्मा से नौ लाख रुपये कीमत के 200 ग्राम सोने की लूट का पुलिस 21 दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं कर सकी है। यह हाल तब है जब एडीजी जोन अखिल कुमार वारदात के बाद खुद मौके पर गए थे और मातहतों को जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया था। इस घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ सब्जी मंडी निवासी अरविंद नाथ वर्मा 30 जुलाई को निजी काम से पत्नी और बच्चों के साथ गोरखपुर आए थे। उसी रात करीब 11 बजे वह एक कार बुक कर घर लौट रहे थे। रास्ते में फरेंदा-धानी मार्ग पर हड़हवा पुल के आगे बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी रोककर गहनों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन


वारदात के अगले ही दिन एडीजी अखिल कुमार, एसएसपी समेत सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे थे और फिर कैंपियरगंज थाने में लूट का केस दर्ज किया गया था। पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं, लेकिन अभी तक घटना का अनावरण नहीं कर सकीं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। जांच जारी है, जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा डकैती में भी खाली हाथ
12 अगस्त को चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात में भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed