फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal sanitation worker beaten to death

गोरखपुर: नगर निगम के सफाईकर्मी की पीटकर हत्या, मृतक के भतीजे और दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Mon, 09 May 2022 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 05:15 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि चाचा-भतीजे में खाने-पीने के दौरान विवाद हुई थी। मारपीट में चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal sanitation worker beaten to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में खाने-पीने के विवाद में नगर निगम के सफाई कर्मी कल्लू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि भतीजे ने दो दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के अंबेडकर नगर डोमखाना निवासी कल्लू (46) नगर निगम में सफाई कर्मी था। कल्लू का अपने भतीजे बंटी पुत्र कुंदन से रविवार को खाने-पीने को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट के बाद पथराव भी हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि बंटी ने अपने दोस्त जय किशन और छोटू को बुलाया था और सूर्य विहार चौराहे पर कल्लू की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने के बाद कल्लू अस्पताल नहीं गया। सीधे घर गया और सो गया। सोमवार सुबह घर पर मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कल्लू का दामाद गोलू के घर पहुंचा और ससुर को मृत देख पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने घटना की जानकारी दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने सूर्य विहार चौराहे पर लगे सीसी टीवी फुटे को कब्जे में लिया है। इसमें कल्लू को मारते-पीटते कुछ लोग दिख रहे हैं।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि चाचा-भतीजे में खाने-पीने के दौरान विवाद हुई थी। मारपीट में चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed