{"_id":"5ee1ef588ebc3e432d369037","slug":"gorakhpur-killer-raghvendra-yadav-special-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बदमाश पर है लाख रुपये का इनाम, एक ही परिवार के चार लोगों की कर चुका है हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इस बदमाश पर है लाख रुपये का इनाम, एक ही परिवार के चार लोगों की कर चुका है हत्या
Thu, 11 Jun 2020 05:47 PM IST
vivek shukla
शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Raghvendra yadav
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में फरार बदमाशों की सूची में सबसे ऊपर एक लाख का इनामी बदमाश राघवेंद्र यादव का नाम है। वह जब चाहा आया और किसी की हत्या किया फिर फरार हो गया मगर पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।
विज्ञापन
राघवेंद्र झगाहा के सुगहा गांव का रहने वाला है। एक लाख का इनामी राघवेंद्र पिछले कई सालों से पुलिस को चकमा दे रहा है। आखरी बार पुलिस ने उसे कोलकाता में देखा था तब टीम ने घेराबंदी भी की थी मगर वह बच निकला था।
विज्ञापन
झंगहा के सुगहा निवासी राघवेंद्र को पकड़ने के लिए एसटीएफ और जिले की क्राइम ब्रांच अब नई हिकमत लगा रही है। चार साल से फरार चल रहे बदमाश को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस उसकी मां, बहन-बहनोई व कई रिश्तेदारों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
केस करने पर कर दी थी हत्या
झंगहा के सुगहा गांव के रहने वाले बदमाश राघवेंद्र यादव ने पुरानी रंजिश में छह जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त दरोगा जयसिंह के छोटे भाई बलवंत और बेटे कौशल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गया और फिर मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी दी।
इसके बाद 10 अप्रैल 2018 की शाम मुकदमें की सुनवाई कर कचहरी से लौट रहे सेवानिवृत्त दरोगा जयसिंह यादव और उनके बेटे नागेंद्र की गजाईकोल पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्यारा अभी भी फरार है।
इसके बाद 10 अप्रैल 2018 की शाम मुकदमें की सुनवाई कर कचहरी से लौट रहे सेवानिवृत्त दरोगा जयसिंह यादव और उनके बेटे नागेंद्र की गजाईकोल पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्यारा अभी भी फरार है।