{"_id":"61027f2f8ebc3e58837221a1","slug":"gold-trader-of-siddharthnagar-was-looted-by-miscreants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में लूट: सिद्धार्थनगर के स्वर्ण कारोबारी का बदमाशों ने लूटा सोना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में लूट: सिद्धार्थनगर के स्वर्ण कारोबारी का बदमाशों ने लूटा सोना, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Jul 2021 07:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:34 PM IST
सार
बुधवार की रात हुई घटना, एडीजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे केस दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाइक सवार दो बदमाशों ने सिद्धार्थनगर के स्वर्ण कारोबारी से कैंपियरगंज इलाके के हड़हवा पुल पर 200 ग्राम सोना लूट लिया। कारोबारी बुधवार की रात पत्नी के साथ कार बुक कर गोरखपुर से सिद्धार्थनगर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु मौके पर पहुंच गए। कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के भारत माता चौक निवासी स्वर्ण कारोबारी अरविंद नाथ वर्मा अपनी पत्नी के साथ बुधवार को निजी काम से गोरखपुर आए थे। रात में एक कार बुक कर वह सिद्धार्थनगर लौट रहे थे। कैंपियरगंज के हड़हवा पुल के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और कार पंचर होने की बात कही। ड्राइवर कार रोककर टायर चेक करने लगा।
विज्ञापन
इतने में बाइक सवार वापस आए और कार की चाबी निकाल ली। दोनों ने ड्राइवर और अरविंद को असलहा सटा दिया और दोनों के मोबाइल और सोना लूटकर फरार हो गए। अरविंद ने राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। लूटे गए सोने की कीमत नौ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
महराजगंज के एसपी भी पहुंचे थे मौके पर
दो जिलों के बीच वारदात होने की वजह से महराजगंज के एसपी भी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कैंपियरगंज में होने की वजह से मुकदमा भी यहां पर ही दर्ज कराया गया है।
मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही पुलिस
सोना लूटने वाले बदमाश दो मोबाइल भी लेकर फरार हुए हैं। पुलिस इन नंबरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस कुछ दूरी पर लगे सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि स्वर्ण कारोबारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही पुलिस
सोना लूटने वाले बदमाश दो मोबाइल भी लेकर फरार हुए हैं। पुलिस इन नंबरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस कुछ दूरी पर लगे सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि स्वर्ण कारोबारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।