फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold tops pulled from ear after woman death in Hospital Gorakhpur

शर्मनाक: महिला की मौत के बाद कान से खींच लिया सोने का टॉप्स, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 27 Sep 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 08:46 PM IST
सार

  • आर्यन अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप, रिश्तेदारों ने किया हंगामा
  • सूचना पहुंची पुलिस चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर कर रही जांच

विज्ञापन
Gold tops pulled from ear after woman death in Hospital Gorakhpur
अस्पताल के कर्मचारियों ने मृत महिला के कान से सोने का टॉप्स खींच लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के कैंट इलाके के दाउदपुर स्थित आर्यन अस्पताल के कर्मचारियों पर महिला की मौत के बाद उसके कान से सोने का टॉप्स खींच लेने का आरोप लगा है। इसके बाद रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलघाट के मड़हा निवासी हरिद्वार सिंह की मां शारदा देवी की तबीयत शनिवार की शाम को बिगड़ गई। रात में घरवालों ने उन्हें आर्यन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। रविवार सुबह सात बजे शारदा देवी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद दाह संस्कार की तैयारी के दौरान परिवार के लोगों ने शव के ऊपर से चादर हटाया तो दोनों कान पर घाव दिखा। वहां खून का थक्का भी जमा नजर आया। परिजनों ने लोगों को बताया कि कान से सोने का टॉप्स खींच लिया गया है। हरिद्वार ने शहर में अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी तो वे अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने सीसी फुटेज देखने के बाद वार्ड में तैनात चार कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज राय ने बताया कि दो महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अस्पताल का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दी है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed