{"_id":"5fdda1728ebc3e3b6b555e75","slug":"girl-murder-in-gorakhpur-for-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में छुट्टा जानवर जाने को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग ने युवती को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: खेत में छुट्टा जानवर जाने को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग ने युवती को उतारा मौत के घाट
Sat, 19 Dec 2020 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के जानी जगदीशपुर में खेत में छुट्टा पशुओं चले जाने के विवाद में एक युवती की धारदार हथियार घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके भाई पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की रात हुई है। जानकारी के मुताबिक जानीपुर के जगदीशपुर निवासी प्रेमलता (18) के खेत में छोटा पशु घुस गए थे। पशु को प्रेमलता ने भगाया तो बगल के अमरनाथ के खेत में पशु चले गए। इसी बात को लेकर अमरनाथ का 16 साल का लड़का प्रेमलता से उलझ गया और विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान अमरनाथ के लड़के ने धारदार हथियार से प्रेमलता के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर समेत उसके भाई और पिता को भी हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन