फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl dead body found on railway track in Gorakhpur

गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका जताई

Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

मां ने रेलवे ट्रैक पर फेंककर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, 28 अप्रैल की रात युवती के साथ एक दरोगा ने छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की थी, उसी पर आरोप

विज्ञापन
Girl dead body found on railway track in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ रेलवे फाटक के पास सोमवार को एक युवती का शव ट्रैक पर मिला। युवती का पैर कटा था। घटना की सूचना पर पहुंची मां ने पूर्व में छेड़खानी करने वाले दरोगा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिनेश प्रसाद की बेटी सुषमा (18) का शव मिलने की सूचना ट्रेन ड्राइवर ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद घरवालों को जानकारी दी तो उसकी मां संगीता भी पहुंच गई।
विज्ञापन


मां ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 28 अप्रैल की रात में उसकी बेटी के साथ तब बस्ती के रहने वाले सहजनवां थाने में तैनात दरोगा ने छेड़खानी की थी। भागते समय उसका सर्विस रिवाल्वर भी छूट गया था। पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी जिस वजह से वह खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का आरोप है कि उसने ही रेलवे ट्रैक के सामने बेटी को फेंककर हत्या कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेश दत्त मिश्र का कहना है कि ट्रेन के ड्राइवर के शव की जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है लेकिन दूसरे विभिन्न पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed