फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl dead body found after murder by cutting neck in gorakhpur

गोरखपुर: युवती की गला रेतकर हत्या, बगीचे में फेंका मिला शव

Wed, 16 Sep 2020 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Sep 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Girl dead body found after murder by cutting neck in gorakhpur
मृत अनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर गांव में बुधवार की सुबह युवती की गला रेतकर बगीचे में फेंकी गई लाश मिली। सब्जी तोड़ने गई महिलाओं ने शव देख सूचना युवती के घरवालों को दी। युवती के गले में तीन जगह नुकीले हथियार से हमला करने के निशान मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
मृतक की पहचान अनीता (18) पुत्री मुख्तार निषाद निवासी ठाकुरनगर गांव के अजगरहा टोला निवासी की रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्तार निषाद फर्नीचर का काम करते हैं। चार बच्चों में दूसरे नंबर की बेटी अनीता मंगलवार को कमरे में सोई थी। रात में 12 बजे छत पर सोने चली गई।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छह बजे गांव के घनश्याम की पत्नी सब्जी तोड़ने खेत की तरफ गई तो बगीचे में खून से लथपथ अनीता का शव देख शोर मचाते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर कैंपियरगंज थानेदार नवीन सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed