{"_id":"5f1124304aea9712e34549ea","slug":"girl-committed-suicide-by-jumping-from-a-water-tank-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, ग्रामीणों बताई ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानी की टंकी से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, ग्रामीणों बताई ये बात
Fri, 17 Jul 2020 09:38 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के इंजीनियरिंग चौकी इलाके के एक गांव में गुरुवार को पानी की टंकी से कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। खुदकुशी की स्पष्ट वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता मजदूर हैं। गुरुवार की दोपहर दो बजे युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूद गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस ने देर शाम शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। तीन दिन पूर्व युवक ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के जहर खाने को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। युवती इसी बात से नाराज थी। हालांकि परिजन अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन