फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gangster smuggler and deoria constable Ramanand Yadav arrested in gorakhpur

गोवंश तस्करों का सरगना व देवरिया में तैनात सिपाही गिरफ्तार, प्रधान के साथ मिलकर गाड़ी को कराता था पास

Fri, 25 Dec 2020 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
gangster smuggler and deoria constable Ramanand Yadav arrested in gorakhpur
गिरफ्तार सिपाही रामानंद। - फोटो : अमर उजाला।
गोवंश तस्करों के सरगना होने के आरोप में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा पुलिस ने देवरिया के सलेमपुर थाने में तैनात सिपाही रामानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की गोरखपुर इकाई द्वारा नौ तस्करों से पूछताछ में सिपाही और उसके साथियों के नाम सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही 2010 में खोराबार थाने में तैनात रह चुका है और उसका परिवार अब भी खोराबार थाने के सरकारी आवास में ही रहता है। पुलिस अब सिपाही के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी सिपाही रामानंद मूलरूप से गाजीपुर के करीमुदीन थाना क्षेत्र के डेहमा कुसमहा का निवासी है। वर्तमान में उसकी तैनाती देवरिया जिले में थी। तस्करों से उसके करीबी संबंध थे। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने बुधवार की रात पांच ट्रक में 150 गोवंश के साथ नौ तस्करों को दबोचा था। इनको गिरफ्तारी के बाद चौरीचौरा थाने को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि गोवंश लदा एक ट्रक सिपाही का है। सिपाही भी गोवंश तस्करी से जुड़ा है। यह सुनने के बाद ही पुलिस के कान खड़े हो गए थे। जांच में पता चला था कि सिपाही के कहने पर गोवंश को लादकर छपरा बिहार पहुंचाया जाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच भी कर रही है। एक सप्ताह के अंदर ही एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने तीसरी बार गो तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के साथ मिलकर गाड़ी को कराता था पास

सिपाही के साथ ही देवरिया के एक पूर्व प्रधान अनवर भी गिरोह का सदस्य है, जो कि रास्ते में टोल प्लाजा पर गाड़ी पास कराने का काम करता था। दोनों मिलकर सेटिंग करते थे कि गाड़ी ना पकड़ी जाए। पुलिस कर्मी की वजह से कोई शक भी नहीं करता था।
 
पत्नी बोली, नहीं है कोई जानकारी, मंगलवार को आए थे घर
सरकारी आवास में तीन बच्चों के साथ रहने वाले सिपाही की पत्नी ने बताया कि पूरे मामले से पति का कोई लेना देना नहीं है। वह देवरिया से डाक लेकर मंगलवार को गोरखपुर आए थे तब उनसे मुलाकात हुई थी। वह अक्सर ही आया करते थे।
 
एसटीएफ ने इनकी की थी गिरफ्तारी
एसटीफ ने गोवंश तस्करी के आरोप में बुधवार को बलिया के टेढ़वा निवासी आशीष कुमार यादव, गोला के रतनपुरा निवासी सत्यपाल यादव, बक्सर बिहार निवासी जयचंद्र कुमार यादव, उमेश यादव, गनेश कुमार यादव, बलिया के ही छट्ठू यादव, वशिष्ठ पांडेय, गगहा के गजपुर निवासी रमेश यादव को गिरफ्तार किया था। टीम ने इनके पास से 150 गोवंश बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed